Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चांडिल में चार सड़कों की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर आधारशिला रखी। इन सड़कों का निर्माण कुल 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक सविता महतो ने बताया कि एनएच-32 से रावताड़ा तक 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से, चांडिल डैम रोड स्थित मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिंधा तक 5.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा

विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चांडिल में चार सड़कों की रखी आधारशिला


ईचागढ- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर आधारशिला रखी। इन सड़कों का निर्माण कुल 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा


विधायक सविता महतो ने बताया कि एनएच-32 से रावताड़ा तक 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से, चांडिल डैम रोड स्थित मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिंधा तक 5.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा चौका-कांड्रा रोड के पालगम से रायडीह तक 2.6 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 91 लाख रुपये तथा काशीडीह मोड़ से मिरुडीह भाया सिंगाती तक 2 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, मुखिया ममता हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य रिंकी गांगुली, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुइयां, मंत्री महतो, करम चांद हेंब्रम, सुरेश मांझी, सिमल बेसरा, लंबोदर महतो, पशुपति महतो, ज्ञान रंजन हेंब्रम, राज शेखर गांगुली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!