Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जिला भाजपा में सिख पदाधिकारी बनाए जाने पर अमरजीत सिंह राजा एवं युवराज सिंह को सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया

जिला भाजपा कमेटी द्वारा सिख प्रतिनिधियों जिला उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह राजा एवं साकची मंडल अध्यक्ष सरदार युवराज सिंह को नई जिम्मेदारियां देने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा उनके दफ्तर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन ,सरदार शैलेंद्र सिंह , गुरमीत सिंह सोहल वरीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला एवं एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे सभी सिख प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी के सिख प्रतिनिधियों को बुलाकर सम्मानित किया

जिला भाजपा में सिख पदाधिकारी बनाए जाने पर अमरजीत सिंह राजा एवं युवराज सिंह को सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया

जमशेदपुर- जिला भाजपा कमेटी द्वारा सिख प्रतिनिधियों जिला उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह राजा एवं साकची मंडल अध्यक्ष सरदार युवराज सिंह को नई जिम्मेदारियां देने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा उनके दफ्तर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन ,सरदार शैलेंद्र सिंह , गुरमीत सिंह सोहल वरीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला एवं एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे सभी सिख प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी के सिख प्रतिनिधियों को बुलाकर सम्मानित किया इस अवसर पर भगवान सिंह ने कहा कि जिला भाजपा द्वारा सिख प्रतिनिधियों पर विश्वास कर उन्हें जिम्मेदारी देने पर सभी को बधाई देते हैं एवं जितने भी प्रतिनिधि नए बनाए गए हैं उन सभी के साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जरूरत पड़ने पर हम सभी एक दूसरे की मदद करेगें जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा एवं साकची मंडल के अध्यक्ष युवराज सिंह ने कहा कि हमारे जिले के सिक्ख समाज के सम्मानित सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला भाजपा कमेटी में सक्रिय रूप से काम करने का निर्णय लिया है।
सिख समाज अपने साहस, सेवा भावना, त्याग एवं देशभक्ति के लिए सदैव जाना जाता रहा है। सिखों का भाजपा से जुड़ना न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि समाज में भाईचारे, समानता और सहयोग की भावना को भी और सुदृढ़ करेगा।
जिला भाजपा कमेटी में अमरजीत सिंह राजा को उपाध्यक्ष एवं युवराज सिंह को साकची भाजपा मंडल का अध्यक्ष को शॉल भेंट कर सम्मानित किया
सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हम इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते है उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी समाज हित में कार्य करते रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!