प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के पश्चात भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की, राजीव सिंह एवं जितेंद्र राय बने महामंत्री कृष्णा शर्मा काली बनाये गए दोबारा कोषाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के पश्चात भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रुबी झा और अमरजीत सिंह राजा को मनोनीत किया गया है

रांची- प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के पश्चात भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की, राजीव सिंह एवं जितेंद्र राय बने महामंत्री कृष्णा शर्मा काली बनाये गए दोबारा कोषाध्यक्ष

रांची- भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के पश्चात भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रुबी झा और अमरजीत सिंह राजा को मनोनीत किया गया है

महामंत्री पद की जिम्मेदारी राजीव कुमार सिंह और जितेंद्र राय को सौंपी गई है। इसके अलावा, मंत्री पद पर मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी और रेणु सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्णा शर्मा ‘काली’ एवं कार्यालय मंत्री के रूप में संजीत चौरसिया को नियुक्त किया गया है

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे




