Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कस्तुरबा विद्यालय सुंदर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में और आपसी समन्वय से सुंदर नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के संग बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो अधिनियम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया

नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कस्तुरबा विद्यालय सुंदर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया

जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में और आपसी समन्वय से सुंदर नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के संग बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो अधिनियम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया इस प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया

बालिकाओं ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर सुंदर मनमोहन नृत्य व नाटक भी प्रस्तुत किया , जिसकी काफी सराहना हुई । वहीं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बालिकाओं को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों,बाल अधिकारों,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं इसके दुष्प्रभाव,पोक्सो(लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण)अधिनियम 2012 , बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम 2016, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के विषयों पर विस्तार से जानकारी दी

साथ ही साथ व्यवहारिक जीवन पर बालिकाओं को जीवन में समय का सदुपयोग,अच्छी संगत, अनुशासन, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने एवं देशभक्ति,देशप्रेम विषयों पर भी मार्गदर्शन किया । अंत में बालिकाओं एवमं शिक्षिकाओं को नालसा का निःशुल्क टोल फ्री नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा के लिए 112,100 साइबर क्राइम के लिए 1930 पर कॉल करने को कहा गया। इस कार्यक्रम में डालसा कार्यालय के सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी सह अधिकार मित्र अरुण रजक, शिक्षिका आशा महतो सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!