Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बिहार के “द क्विक पॉइंट” ब्रांड के उत्पादों की बिक्री जमशेदपुर में

सोशल मीडिया से हुए मशहूर, स्वरोजगार कर दे रहे सैंकड़ों को रोजगार

बिहार के “द क्विक पॉइंट” ब्रांड के उत्पादों की बिक्री जमशेदपुर में

सोशल मीडिया से हुए मशहूर, स्वरोजगार कर दे रहे सैंकड़ों को रोजगार

बिहार के बरबीघा, शेखपुरा के प्रसिद्ध “द क्विक पॉइंट” ब्रांड से अपनी पहचान बनाकर मशहूर हुए शिवशंकर अपने वाहन एवं टीम के साथ आज जमशेदपुर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने साकची में दही, पेड़ा सहित अन्य पारंपरिक दुग्ध उत्पादों का विक्रय किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पहले से दिए गए ऑर्डर की आपूर्ति पहले की गयी। स्थानीय लोगों ने उनके उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई और उनके पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता की सराहना की।

ज्ञातव्य हो कि शिवशंकर फेसबुक लाइव और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए काफी लोकप्रिय हुए हैं। वे पारंपरिक देसी विधि से दही और पेड़ा जैसे ऑर्गेनिक दुग्ध उत्पाद तैयार करते हैं, जिनमें किसी भी प्रकार के बाहरी केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता। उनके इस उद्यम से उनके गाँव में लगभग 20 लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, जबकि करीब 100 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है।

उनके उत्पाद को पसंद करने वालों ने कई दिनों से जमशेदपुर आने का आग्रह किया हुआ था। आश्वासन दिया गया है कि महीने में एक बार रांची और जमशेदपुर की यात्रा अवश्य करेंगे। उम्मीद की जा रही है की फ्रेंचाइजी मॉड्यूल में जमशेदपुर में आउटलेट शीघ्र ही खुल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!