समाजसेवी दम्पति स्व. पुष्पारानी-कुलभूषण लाल छाबड़ा की स्मृति मे 38 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण
समाजसेवी दम्पति स्व. पुष्पारानी-कुलभूषण लाल छाबड़ा के स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित 814वें नेत्र शिविर में आज ऑपरेशन सत्र के दौरान 38 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया

समाजसेवी दम्पति स्व. पुष्पारानी-कुलभूषण लाल छाबड़ा
की स्मृति मे 38 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण

जमशेदपुर- समाजसेवी दम्पति स्व. पुष्पारानी-कुलभूषण लाल छाबड़ा के स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित 814वें नेत्र शिविर में आज ऑपरेशन सत्र के दौरान 38 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर में आज ऑपरेशन सत्र के दौरान शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, प्रकाश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह, आशीष कुमार, राधेश्याम कुमार, हीरालाल, प्रकाशभानु महतो एवं श्याम कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थें। कल सोमवार 13 अप्रैल को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियो के आंखों की पट्टी खोलकर अतिंम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात चश्मा, दवा प्रदान करने के साथ ऑपरेशन कराये आंख की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा।




