Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव–2026 की तैयारियाँ अंतिम चरण में, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं पदाधिकारियों को किया गया ब्रीफ

बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ माननीया सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र श्रीमती जोबा मांझी के द्वारा स्थानीय पूजा-पाठ, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत रूप से किया गया

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव–2026 की तैयारियाँ अंतिम चरण में, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं पदाधिकारियों को किया गया ब्रीफ

सरायकेला–खरसावाँ – जिला अंतर्गत आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव–2026 की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं

इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल का पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

निरीक्षण उपरांत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान उन्हें अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता एवं समन्वय के साथ करने का निर्देश दिया गया, ताकि महोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इस मौक़े पर अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला, अध्यक्ष नगर पंचायत सरायकेला श्री मनोज चौधरी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ माननीया सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र श्रीमती जोबा मांझी के द्वारा स्थानीय पूजा-पाठ, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत रूप से किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर नगर निगम नगर पंचायत अध्यक्ष सरायकेला, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!