Uncategorized
बेल्डीह बैप्टिस्ट चर्च में युवक संघ द्वारा द्वार गीत प्रतियोगिता का आयोजन
बेल्डीह बैप्टिस्ट चर्च में युवक संघ के तत्वावधान में एक भव्य गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं बंगाल उड़ीसा से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने समूहों के साथ आकर्षक एवं प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए
बेल्डीह बैप्टिस्ट चर्च में युवक संघ द्वारा द्वार गीत प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतिभागियों ने अपने गीतों के माध्यम से सामाजिक एकता, आध्यात्मिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। प्रतियोगिता में उपस्थित दर्शकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पास्टर सुरेश धनकुमार उपस्थित थे,जज के रूप में भाई मिनाज तिग्गा,भाई राजेश कच्छप,भाई बी समीर कुमार उपस्थित थे।
निर्णायक मंडल द्वारा गीत की प्रस्तुति, संदेश, तालमेल एवं सृजनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।




