Uncategorized
रिम्स में इलाजरतभोंदू की पत्नी को वकीलों ने पचास हजार रुपए सौंपे – सुधीर कुमार पप्पू अधिवक्ता
जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने पचास हजार रुपए नगद राशि सौंपी। भोंदू तकरीबन 50 वर्षों से सेवा देते हुए हमेशा अधिवक्ताओं की सेवा में तत्पर रहता है तकरीबन दस दिन पहले भोंदू अपने मकान की छत से नीचे गिर गया था और घायल हो गया सर में चोट लगने से वह कोमा में चला गया और उसका इलाज रिम्स रांची में हो रहा है

रिम्स में इलाजरतभोंदू की पत्नी को वकीलों ने पचास हजार रुपए सौंपे – सुधीर कुमार पप्पू अधिवक्ता

जमशेदपुर- जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने पचास हजार रुपए नगद राशि सौंपी। भोंदू तकरीबन 50 वर्षों से सेवा देते हुए हमेशा अधिवक्ताओं की सेवा में तत्पर रहता है
तकरीबन दस दिन पहले भोंदू अपने मकान की छत से नीचे गिर गया था और घायल हो गया सर में चोट लगने से वह कोमा में चला गया और उसका इलाज रिम्स रांची में हो रहा है
परिवार को ढांढस देने के साथ ही अधिवक्ताओं की टीम ने हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि इलाज में किसी तरह की कमी एवं कोताही नहीं की जानी चाहिए।
राशि देने के उपरांत विष्णु सतपति ने सभी वकीलों के प्रति आभार जताया है जिन्होंने इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अन्य वकील भी मदद को आगे आ रहे हैं तथा परिवार को अलग से और समय अंतराल पर राशि प्रदान की जाएगी।




