Uncategorized
जमशेदपुर के बारीडीह हाईस्कूल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विद्यालय को अब सीनियर सेकेंडरी यानी प्लस टू की आधिकारिक संबद्धता मिल गई है इस उपलब्धि के साथ स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है
बारीडीह हाईस्कूल को उच्च माध्यमिक (प्लस टू) की मान्यता मिलने के बाद विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को लेकर गुरुवार को स्कूल परिसर में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया
जमशेदपुर- जमशेदपुर के बारीडीह हाईस्कूल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विद्यालय को अब सीनियर सेकेंडरी यानी प्लस टू की आधिकारिक संबद्धता मिल गई है इस उपलब्धि के साथ स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता हालदार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को कला (ह्यूमैनिटीज) और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के तहत उपलब्ध विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं।
हमारा प्रयास है कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा मिले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनें
संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों और छात्रों ने भाग लिया और नई व्यवस्था को लेकर उत्साह भी देखा गया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए तैयार करना है।
प्लस टू की संबद्धता के साथ बारीडीह हाईस्कूल अब क्षेत्र के छात्रों को बेहतर और व्यापक शिक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा




