Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वर्षो से अलग रह रहे दंपति आपसी विवाद भूलकर एक दूजे के हुए , मेडिएशन सेंटर में शशि तिवारी ने पति – पत्नी के बीच कराई मध्यस्थता

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के उपस्थिति में और मध्यस्थ विशेषज्ञ शशि तिवारी के सार्थक पहल से वर्षों से आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे एक दंपति का मेडिएशन सेंटर में मध्यस्थता कराई गई

वर्षो से अलग रह रहे दंपति आपसी विवाद भूलकर एक दूजे के हुए , मेडिएशन सेंटर में शशि तिवारी ने पति – पत्नी के बीच कराई मध्यस्थता

जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के उपस्थिति में और मध्यस्थ विशेषज्ञ शशि तिवारी के सार्थक पहल से वर्षों से आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे एक दंपति का मेडिएशन सेंटर में मध्यस्थता कराई गई । डालसा सचिव ने बताया कि एक युवा जोड़ा, जिनके दो बेटे हैं, कई सालों से अलग रह रहे थे और पत्नी ने कोर्ट में अर्जी दी थी। इस मामले को कोर्ट धर्मेंद्र कुमार, JMFC VII, जमशेदपुर द्वारा मध्यस्थता के लिए विशेषज्ञ मध्यस्थ शशि तिवारी के पास भेजा गया था। कई दौर की चर्चाओं और मुख्य वकील, एडवोकेट संगीता झा की सकारात्मक सोच के बाद यह मामला सुलझ गया और वर्षों से एक दूसरे से अलग रह रहे दंपति आपसी विवाद भूलकर पुनः एक साथ रहने का संकल्प लिया । दंपति के इस मिलन से उनके दोनों बेटे भी काफी खुश दिखे । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी की उपस्थिति में समझौते का आदान-प्रदान किया गया। डालसा सचिव ने इस जोड़े को भविष्य में खुशहाल जीवन जीने के लिए शुभकामनाएँ दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!