Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स (डब्लू एफ एफ वाय एस) झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा अकैडमी के संयुक्त तत्ववाधान में रविवार को तृतीय झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया

आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के सभागार कदमा में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 5 वर्ष से लेकर 77 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 257 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

जमशेदपुर- वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स (डब्लू एफ एफ वाय एस) झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा अकैडमी के संयुक्त तत्ववाधान में रविवार को तृतीय झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के सभागार कदमा में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 5 वर्ष से लेकर 77 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 257 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कुल 12 आयु संवर्ग में स्पर्धाएं आयोजित हुई। आयोजन का मुख्य आकर्षण स्टार कैटिगरी तथा महिलाओं के लिए विशेष ‘मॉम्स कैटिगरी’ रहा। सभी वर्गों में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने योगासनों के उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

सरकार योगा अकैडमी के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार ने बताया कि इस चैंपियनशिप का तीसरा साल है। उन्होंने कहा कि योग सबको जोड़ता है, इसलिए हम लोग सभी लोगों को इस चैंपियनशिप में आमंत्रित करते हैं।
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि रिदम योग में डांस करते हुए पोसचर करते हैं। यह एक आर्टिस्टिक योगा है। उन्होंने कहा कि योग करें ,निरोग रहे और बिना दवा के जीवन बिताएँ।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड टीम चयन किया जाएगा। जो 26 से 28 जून 2026 तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्मेंट के सीईओ मुकुल चौधरी ने कहा कि यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को योगा करते हुए देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है और यह आयोजन बहुत अच्छी तरह किया गया है। इससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा कि आजकल के युवा फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। वह जिम में मसल बनाते हैं, लेकिन थोड़ी सी समस्या आने पर डिप्रेशन में चले जाते हैं। योग करने से मानसिक और शारीरिक स्थिति मजबूत होती है। योग से सभी तरह की बीमारियां दूर होती है।
उन्होंने कहा कि आज मोबाइल एक बड़ी समस्या लोगों के लिए बन गई है। खुश होना, सबल होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

वहीं विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने बताया कि योग करने से मानसिक स्थिति मजबूत होती है। पढ़ाई में एकाग्रता आती है। शरीर स्वस्थ रहता है। शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक सभी चीज का विकास होता है। इसलिए प्रतिदिन योग एक घंटा अवश्य कीजिए ताकि आप शारीरिक, मानसिक के साथ ही संस्कार भी अर्जित कर सकेंगे।

एक बच्ची ने बताया कि उसके गले में बड़ा सा ट्यूमर था। डॉक्टर ने कहा था कि उसे ऑपरेशन करके निकालेंगे, लेकिन योग से वह ठीक हो गया और डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!