Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार

वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता जोगी मिश्रा पंचतत्व में विलीन हो गए पार्वती घाट में उनका दाह संस्कार कर दिया गया इसके पूर्व स्वर्गीय जोगी मिश्रा की अंतिम शव यात्रा दिन के 11 बजे उनके जुगसलाई निवास स्थान गौशाला चौक के नजदीक से निकली जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए उनके अंतिम दर्शन और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने उनके घर पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद बिहारी दुबे , वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र मिश्रा आदि कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा पार्टी का झंडा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया

वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार

जमशेदपुर – आज वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता जोगी मिश्रा पंचतत्व में विलीन हो गए पार्वती घाट में उनका दाह संस्कार कर दिया गया इसके पूर्व स्वर्गीय जोगी मिश्रा की अंतिम शव यात्रा दिन के 11 बजे उनके जुगसलाई निवास स्थान गौशाला चौक के नजदीक से निकली जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए उनके अंतिम दर्शन और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने उनके घर पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद बिहारी दुबे , वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र मिश्रा आदि कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा पार्टी का झंडा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से केके शुक्ला ज्योति मिश्रा संतोष सिंनहा नवनीत मिश्रा विजय पांडे संतोष रजक आदि कई वरिष्ट कांग्रेस नेता शामिल हुए

यात्रा के दौरान जोगी मिश्रा अमर रहे के नारे गूंजते रहे
शव यात्रा गौशाला चौक पर पहुंचने पर जुगसलाई रेट पेयर्स कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह मुख्य संरक्षक मुरलीधर केडिया बड़े लाल दुबे गुरमुख सिंह महेंद्र मिश्रा , डी डी त्रिपाठी,अखिलेश उपाध्याय रवि शंकर तिवारी, राजेंद्र सिंह बंटी सिंह मोहम्मद सूबेद रमाशंकर शर्मा अजय कुमार पांडे श्यामू मलिक देव कृष्ण दुबे रणजीत सिंह उमाशंकर परिहार शिवकुमार मनोज कुमार अविनाश दुबे अभिषेक शर्मा उषा देवी ममता उपाध्याय बेला अग्रवाल समेत सैकड़ो लोगों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान रेंट पेयर्स के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि हमने अपना अभिभावक एवं मार्गदर्शक खो दिया इनकी कमी हमेशा खलती रहेगी जिसे भरा नहीं जा सकता।
गौशाला चौक से शव यात्रा स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंची जहां पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया चेयरमैन हरदीप सिंह वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया महासचिव कमलजीत सिंह स्वर्ण सिंह सनी सतविंदर सिंह बबू रविंद्र सिंह बंटी रोमी सिंह आदि द्वारा शाल ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी एवं गुरु महाराज के समझ बाबा जी ने अरदास की उसके बाद शव यात्रा तिलक पुस्तकालय में ले जाई गई वहां पर कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे आजाद गुरदीप सिंह एवं अन्य कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे वहां से शव यात्रा पार्वती घाट पहुंची जहां उनके पुत्र चाणक्य मिश्रा द्वारा मुख अग्नि दी गई इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!