Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विक्रम शर्मा हत्याकांडः देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर में की कार्रवाई

विक्रम शर्मा हत्याकांड को लेकर देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर में रहने वाले आरोपियों के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की

विक्रम शर्मा हत्याकांडः देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर में की कार्रवाई

विक्रम शर्मा हत्याकांड को लेकर देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर में रहने वाले आरोपियों के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की

जमशेदपुर- देहरादून की चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर के रहने वाले फरार आरोपियों के घर की कुर्की की है
कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने आई पुलिस टीम के इंस्पेक्टर ने बताया कि विशाल सिंह विक्रम शर्मा हत्याकांड का आरोपी है जिसके घर की कुर्की की गई है आगे भी कार्रवाई की जाएगी
उत्तराखंड के देहरादून में हुए शहर के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस हत्याकांड के इस मामले के फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बागबेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी आकाश प्रसाद के घर पर कुर्की-जब्ती की
वहीं इस हत्याकांड में दूसरे दिन भी देहरादून पुलिस जुगसलाई और बागबेड़ा थाना पुलिस की मदद से जुगसलाई गौशाला नाला रोड स्थित सुमित्रा भवन पहुंची. जहां दूसरी मंजिल पर किराए में रहने वाले हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल सिंह के घर की कुर्की जब्ती की है. बता दें कि देहरादून से चार सदस्य पुलिस टीम इस कार्रवाई में शामिल है
आरोपी विशाल सिंह के घर के बाहर ताला लटका मिला, जिसके बाद मकान मालिक की उपस्थिति में ताला खोलकर पुलिस टीम भीतर दाखिल हुई. पुलिस ने घर के अंदर मौजूद सारे सामान का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर उसे जब्त किया और सूची बनाकर सामान को मकान मालिक की निगरानी में सौंपा है. घर का सारा सामान देहरादून ले जाना संभव नहीं था येही वजह था कि सामान के साथ घर को लॉक किया गया है
बता दें कि विक्रम शर्मा हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों में आकाश और विशाल सिंह के बाद अब इस मामले से जुड़े अन्य सह आरोपियों में जुगसलाई आर पी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह के गांव मे पुलिस जाएगी. इसके साथ ही मानगो के उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू के घरों की भी कुर्की-जब्ती करने की तैयारी कर रही है. जिससे फरार चल रहे इन आरोपियों पर आत्मसमर्पण का दबाव बनाया जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!