Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधायक संजीव सरदार सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिल एस आई आर और जनगणना पर की चर्चा

विधायक ने सुदूर गांव में जंगल के बीच सबके साथ बैठकर किया भोजन हाथीकोचा में जनता के साथ घंटों बैठ सीधा संवाद किया समस्याओं को जाना, कई का मौके पर समाधान किया

विधायक संजीव सरदार सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिल एस आई आर और जनगणना पर की चर्चा

विधायक ने सुदूर गांव में जंगल के बीच सबके साथ बैठकर किया भोजन

हाथीकोचा में जनता के साथ घंटों बैठ सीधा संवाद किया समस्याओं को जाना, कई का मौके पर समाधान किया

जमशेपदुर – शहर से लगभग 100 किमी दूर सुदूरवर्ती डुमरिया प्रखंड में पोटका विधायक संजीव सरदार ने पार्टी के प्रखंड टीम, नेतागण एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

एस आई आर और जनगणना पर की विशेष चर्चा, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

बैठक के दौरान विधायक ने झारखंड में चल रहे एस आई आर एवं जनगणना अभियान को लेकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि इसकी सही और विस्तृत जानकारी हर घर तक पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जनता को सरकार की योजनाओं एवं जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के प्रति जागरूक करना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है, जिसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा।

पेड़ के नीचे ही खाने बैठे विधायक, सामूहिक भोजन से दिखी एकता और समानता

जहाँ बड़े बड़े नेता और विधायक एसी कमरों से निकल नहीं रहे है वही बैठक के बाद विधायक संजीव सरदार ने पूरी टीम के साथ सुदूरवर्ती गांवों में पहाड़ों और पेड़ों के बीच बैठकर सामूहिक भोजन किया। इस दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता, समानता और संगठनात्मक एकता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक का सभी के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करना उनकी सरलता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कैडर की मजबूती और आपसी एकजुटता का भी संदेश दिया गया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260525-WA0258-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagewp-image-1774
हाथीकोचा में ग्रामीणों के साथ घंटों बैठे, उनकी समस्या सुनी, कई का समाधान मौके पर किया

इसके बाद विधायक संजीव सरदार हाथीकोचा गाँव पहुचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का समाधान मौके पर किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संगठन और जनता के बीच मजबूत तालमेल बनाने पर जोर

विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच रहना होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनकल्याण और ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर मिर्जा सोरेन, भगत बसके, जयपाल मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, रामदास हेम्ब्रॉम, उदय हेम्ब्रॉम, भगत हंसदा, संजय किस्कु, अर्जुन मार्डी, मुखिया हेम्ब्रॉम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!