Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधायक संजीव सरदार ने 17 लाभुकों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का किया वितरण, कहा – किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पोटका के किसानों को मिला संबल

विधायक संजीव सरदार ने 17 लाभुकों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का किया वितरण, कहा – किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पोटका के किसानों को मिला संबल

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260516-WA0167-300×134.jpg" alt="" width="300" height="134" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1622
जमशेदपुर- पोटका प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं बतख (चूजा) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुल 17 लाभुक किसानों के बीच पशुधन का वितरण किया। योजना के तहत छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरी, टब, मग एवं कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई गई, जबकि 11 किसानों को प्रति किसान 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को संकल्पित हेमंत सरकार – संजीव सरदार

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे पशुपालन के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। विधायक ने लाभुकों से पशुधन की बेहतर देखभाल करने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दें अधिकारी – विधायक

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। विधायक ने किसानों को पशुपालन से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, बीटीएम कौशल झा, प्रधान लिपिक संजय कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साहू, वैष्णवी इंटरप्राइजेज के अख्तर हुसैन समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लाभुक किसानों ने सरकार एवं विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!