Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु विभागीय पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु विभागीय पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे

जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों द्वारा गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, दीदी कैफे संचालन हेतु स्थल आवंटन, लंबित भुगतान, लगान रसीद निर्गत करने, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, निजी जमीन से हाई टेंशन विद्युत लाइन हटाने, जमीन विवाद, मनरेगा नियुक्ति, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पारिवारिक विवाद समेत अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए गए।

उपायुक्त ने सभी मामलों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आवेदकों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। कुछ आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!