Uncategorized
उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

जमशेदपुर- समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राजीव रंजन ने मकान गणना और जनगणना 2027 समेत वज्रपात एवं लू से बचाव हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू एवं बारिश में वज्रपात की घटनाओं से बचाव हेतु आमजनों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी
उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 के तहत भवन गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य को लेकर भी आमजनों को जागरूक किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई कि वे गणनाकर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए भवन गणना कार्य में सहयोग करें।
जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में ऑडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक तथा प्रचार-प्रसार सामग्री के जरिए लोगों को वज्रपात, लू से बचाव एवं भवन गणना संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे।




