उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणाम, सर्व शिक्षा अभियान, एमडीएम, आधारभूत संरचना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
किताब वितरण में धीमी प्रगति पर 7 बीपीओ को किया गया शो-कॉज, वेतन पर भी रोक 10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स व बेहतर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालों के शिक्षकों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणाम, सर्व शिक्षा अभियान, एमडीएम, आधारभूत संरचना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260514_235207-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1595
किताब वितरण में धीमी प्रगति पर 7 बीपीओ को किया गया शो-कॉज, वेतन पर भी रोक
10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स व बेहतर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालों के शिक्षकों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा कर अगले वर्ष और बेहतर परिणाम आए इस हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल एवं टॉपर्स बच्चों को सम्मानित करने की बात कही गई। साथ ही गर्मी छुट्टी उपरांत सिकुई-दिकुई अभियान को पुन: पूर्ण मनोयोग से संचालित करने का निदेश दिया गया। इस अभियान के तहत जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा स्कूलों को गोद लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किए जाते हैं।
उपायुक्त द्वारा आवासीय विद्यालयों में कराए गए निरीक्षण के दौरान प्राप्त समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। शिक्षा विभागीय पदाधिकारी को आवासीय विद्यायों में स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा ऑडिट, पाठ्येत्तर गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता समेत आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़ी समस्याओं/ फीडबैक पर दस दिनों के भीतर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया
उपायुक्त द्वारा निजी विद्यालयो में बीपीएल कोटा में नामांकन की प्रक्रिया ग्रीष्मावकाश के दौरान पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उन्होने स्पष्ट कहा कि एक भी सीट रिक्त नहीं रहे तथा योग्य बच्चों का ही नामांकन हो इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
पाठ्य पुस्तकों के वितरण में धीमी प्रगति पर उपायुक्त द्वारा अप्रसन्ता व्यक्त की गई। समीक्षा के क्रम में 90% से कम वितरण वाले प्रखंड बोड़ाम, धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, गुड़ाबांदा, मुसाबनी और पटमदा के बीपीओ को शो-कॉज करते हुए वेतन पर रोक का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंडों को दो दिनों के अंदर प्राप्त पाठ्य पुस्तकों के शत प्रतिशत वितरण हेतु निर्देशित किया गया। वहीं सरकारी स्कूलो में अध्ययनरत शत प्रतिशत बच्चों के अपार आईडी बनाने हेतु अभिभावकों की काउंसिलिग का निर्देश दिया गया ताकि आवश्यक दस्तावेज जमा होने के उपरांत अपेक्षित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में ई-विद्यावाहिनी से बच्चों एवं शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, बैंक खाता की अद्तन स्थिति, आधारभूत संरचना एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े लंबित कार्य की भी समीक्षा की गई। मध्याह्न भोजन योजना को मेन्यू अनुसार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, बीईईओ, बीपीओ, सीआरपी और अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।




