Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उप विकास आयुक्त ने गुडाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी पंचायत का किया निरीक्षण, विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), मनरेगा, जल जीवन मिशन सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लाभुकों एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बीडीओ, बीपीओ व अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए तथा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए। उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार एवं लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!