Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से दिव्यांगजन को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी निवासी दिव्यांग राकेश कुमार शर्मा को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई इस संबंध में जिले के उपायुक्त राजीव रंजन से संवाद कर दिव्यांगजन की समस्या से अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रशासनिक पहल से यह सहायता संभव हो सकी

उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से दिव्यांगजन को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

जमशेदपुर – बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी निवासी दिव्यांग राकेश कुमार शर्मा को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई इस संबंध में जिले के उपायुक्त राजीव रंजन से संवाद कर दिव्यांगजन की समस्या से अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रशासनिक पहल से यह सहायता संभव हो सकी
बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद राकेश कुमार शर्मा के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सहूलियत होगी और वे आत्म निर्भर महसूस कर रहे हैं।
उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही सबसे बड़ी सेवा है। पंचायत क्षेत्र में जनहित और समाजसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर प्रशासन के सकारात्मक सहयोग एवं सभी लोगों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!