Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम राम मंदिरम में संपन्न रघुवर दास , बन्ना गुप्ता, कुणाल समेत 2800 श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया भगवान वेंकटेश्वर का अन्न प्रसादम

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ हुआ. इसके उपरांत ब्राह्मण भोजन एवं फिर श्रद्धालुओं के लिए अन्न प्रसादम वितरण प्रारम्भ किया गया

तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम राम मंदिरम में संपन्न रघुवर दास , बन्ना गुप्ता, कुणाल समेत 2800 श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया भगवान वेंकटेश्वर का अन्न प्रसादम

्जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ हुआ. इसके उपरांत ब्राह्मण भोजन एवं फिर श्रद्धालुओं के लिए अन्न प्रसादम वितरण प्रारम्भ किया गया.

मनोकामना पत्थर रहा विशेष आकर्षण

श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया था. तिरुपति बालाजी की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही. कार्यक्रम में विशेष रूप से स्थापित “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा. मान्यता है कि इस पवित्र पत्थर पर व्यक्त की गई मनोकामनाएँ भगवान वेंकटेश्वर तक पहुँचती हैं. श्रद्धालुओं को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी वितरित किया गया.
अन्न प्रसादम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय मित्तल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति अग्रवाल रहे. आयोजन का संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.


इन विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, पत्रकार उदित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, डीएसपी मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता विशाल खान, युवा मंच के राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, टाटा स्टील चीफ रंजन सिन्हा एवं अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे.

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260525_155730-253×300.jpg" alt="" width="253" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1767
कार्यक्रम में रहे सक्रिय

संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, सन्नी संघी, प्रकाश बजाज, हेमंत गुप्ता, मयूर संघी, अनिल रिंगसिया, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कांवटिया, बजरंग अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, ललित डांगा, दिलीप कांवटिया, मनोज गोयल, शंकर अग्रवाल, लिपु शर्मा, राजेश पसारी, उमेश खीरवाल, विनोद शर्मा, अंकित अग्रवाल एवं पीयूष गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

संस्थाओं का मिला सहयोग

राणी सती सत्संग समिति द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली गई, जबकि मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी एवं छाछ की व्यवस्था की गई.

ये रहा प्रसादम का विशेष मैनू

श्रद्धालुओं को केले के पत्तों पर पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में सादा चावल, कर्ड राइस, लेमन राइस (पुलियारम), सांभर, बिन्स नारियल की सब्जी, मिक्स वेज, चक्र पोंगल, रवा केसरी (मिठाई), पापड़ एवं छाछ का प्रसाद परोसा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!