Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टीम पीएसएफ का वार्षिक सम्मान समारोह 31 मई को

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) की ओर से 31 मई को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरम्भ होगा, जिसमें विधायक, सांसद, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल होंगे

टीम पीएसएफ का वार्षिक सम्मान समारोह 31 मई को

जमशेदपुर – प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) की ओर से 31 मई को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरम्भ होगा, जिसमें विधायक, सांसद, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संस्था के 25 वर्षों के सामाजिक सफर के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में 80 से अधिक सामाजिक संस्थाओं, शतकवीर रक्तदाताओं, एसडीपी डोनर्स तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 200 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक, आदिवासी एवं छऊ नृत्य, नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक स्वागत आकर्षण का केंद्र होंगे। साथ ही “टाइम बैंक” एवं “टीम पीएसएफ इमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक” का शुभारंभ भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!