टीएमएच ने मरीज सहायता सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए 24×7 हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’ की शुरुआत की
टाटा मेन हॉस्पिटल ने अपनी मरीज सहायता सेवाओं को और सुदृढ़ बनाते हुए ‘टीएमएच साथी’ नामक समर्पित 24x7 हेल्पलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। यह सेवा पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता मेसर्स डिजिटाइड के सहयोग से विकसित की गई है। इस पहल की घोषणा संवाददाता सम्मेलन संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई

टीएमएच ने मरीज सहायता सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए 24×7 हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’ की शुरुआत की

जमशेदपुर – टाटा मेन हॉस्पिटल ने अपनी मरीज सहायता सेवाओं को और सुदृढ़ बनाते हुए ‘टीएमएच साथी’ नामक समर्पित 24×7 हेल्पलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। यह सेवा पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता मेसर्स डिजिटाइड के सहयोग से विकसित की गई है।

इस पहल की घोषणा संवाददाता सम्मेलन संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई, जो टाटा स्टील की मेडिकल सर्विसेज़ की जनरल मैनेजर डॉ विनीता सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, टाटा मेन हॉस्पिटल में सीमित समय के दौरान ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए इन-हाउस टेलीफोनिक डेस्क संचालित किया जाता था ‘टीएमएच साथी’ की शुरुआत के साथ, अस्पताल ने अब एक पेशेवर रूप से संचालित और एकीकृत सहायता प्लेटफॉर्म की ओर कदम बढ़ाया है, जिसे मरीजों को चौबीसों घंटे सहज, सुलभ और मरीज-केंद्रित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 033 6902 2333 पर उपलब्ध ‘टीएमएच साथी’ अस्पताल सेवाओं से जुड़ी 24×7 सहायता प्रदान करेगा, जिसमें टीएमएच क्लीनिक, टीएमएच टिनप्लेट तथा आरोग्य भवन हेल्थ चेक-अप सेंटर शामिल हैं। यह हेल्पलाइन ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, रीशेड्यूलिंग अनुरोध, मरीजों की प्रतिक्रिया, शिकायत प्रबंधन तथा अन्य सहायता सेवाओं को एक ही संपर्क माध्यम के जरिए उपलब्ध कराएगी। यह नया प्लेटफॉर्म तेज़ प्रतिक्रिया समय, प्रश्नों के प्रभावी समाधान, शिकायतों के सुव्यवस्थित निवारण तथा मरीजों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल पर बात करते हुए टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज़ के अधिकारियों ने कहा कि ‘टीएमएच साथी’ सेवा उत्कृष्टता और तकनीक-सक्षम प्रणालियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और तत्परता को मजबूत करने की दिशा में टीएमएच की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा समुदाय को हर समय भरोसेमंद स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।




