Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान एक युवक हाई टेंशन ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजकर 7 मिनट की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक प्लेटफॉर्म पर पहुंची आजाद हिंद एक्सप्रेस से उतरा और अचानक पास में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही वह ऊपर पहुंचा, उसका संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से हो गया संपर्क होते ही तेज धमाके के साथ वह झुलसकर गिर पड़ा। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई

जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया

प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान एक युवक हाई टेंशन ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजकर 7 मिनट की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक प्लेटफॉर्म पर पहुंची आजाद हिंद एक्सप्रेस से उतरा और अचानक पास में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही वह ऊपर पहुंचा, उसका संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से हो गया संपर्क होते ही तेज धमाके के साथ वह झुलसकर गिर पड़ा। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
वहीं, घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किन परिस्थितियों में मालगाड़ी पर चढ़ा।
सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल युवक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!