Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे

जनगणना कार्य में जा रहे बुजुर्ग शिक्षक और युवक को रोककर मांगे गये 10 हजार रुपये, डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन हेलमेट और कागजात रहने के बावजूद रोके गये बाइक सवार पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ दिखे लोग

टाटानगर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पैसे मांगने का आरोप विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे

जनगणना कार्य में जा रहे बुजुर्ग शिक्षक और युवक को रोककर मांगे गये 10 हजार रुपये, डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

हेलमेट और कागजात रहने के बावजूद रोके गये बाइक सवार पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ दिखे लोग

जमशेदपुर – टाटानगर स्टेशन स्थित चाईबासा स्टैंड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार बुजुर्ग और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा जो शिक्षक है और गाड़ी चलाने में असमर्थ है, वो जनगणना कार्य करने जा रहे थे. उनकी जनगणना ड्यूटी दूसरे प्रखंड में काफ़ी दूर में की गई है. उसी के सिलसिले में पोटका से बारीडीह विजया गार्डन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। चंदन सरदार का आरोप है कि हेलमेट पहनने और सभी आवश्यक वाहन कागजात का फोटो कॉपी दिखाने के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ा गया और उनसे चालान के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई।
विधायक को फोन कर दी जानकारी, मौके पर पहुंचे संजीव सरदार

घटना से परेशान चंदन सरदार ने तत्काल पोटका विधायक संजीव सरदार को फोन कर पूरी जानकारी दी। विधायक ने पहले फोन पर मौजूद पुलिस कर्मी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने तत्काल ट्रैफिक थानेदार एवं डीएसपी ट्रैफिक को घटनास्थल पर बुलाकर पैसे मांगने के आरोपों की जांच कराने तथा पीड़ित को प्रताड़ित करने के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस की कार्यशैली से जनता परेशान दिख रही है, बेवजह परेशान करने की हरकत पुलिस को बंद करनी होगी

डीएसपी ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

इस मौके पर पहुंचे डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज ने मामले की जांच की और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आम जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन आम लोगों को परेशान करना या उनसे अवैध वसूली करना गलत है। विधायक ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मी जनता के अधिकारों का हनन करेगा तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

जनहित के मुद्दों पर विधायक की तत्परता की चर्चा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में विधायक संजीव सरदार की तत्परता को लेकर चर्चा रही। लोगों ने कहा कि सूचना मिलते ही विधायक का मौके पर पहुंचना और अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई की मांग करना आम जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!