Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा खेल और स्वास्थ्य की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, टाटा स्टील ने आज बहुप्रतीक्षित समर कैंप 2026 का शुभारंभ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा आयोजित यह कैंप 11 मई से 31 मई, 2026 तक चलेगा

टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

जमशेदपुर- युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा खेल और स्वास्थ्य की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, टाटा स्टील ने आज बहुप्रतीक्षित समर कैंप 2026 का शुभारंभ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा आयोजित यह कैंप 11 मई से 31 मई, 2026 तक चलेगा

जमशेदपुर के अलावा, टाटा स्टील के परिचालन क्षेत्रों जैसे टीएसके, टीएसएम और टीजीएस में भी इसी प्रकार के समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे खेल, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल रहा है।

उदघाटन समारोह में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कोच, अभिभावक तथा शहरभर से आए उत्साही प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर टाटा स्टील ने सामुदायिक विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में खेलों को बढ़ावा देने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया


इस वर्ष के समर कैंप में अब तक लगभग 2,000 पंजीकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो बच्चों, युवाओं और वयस्कों के बीच सुव्यवस्थित खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। यह पहल समावेशिता को भी बढ़ावा देती है, जिसमें 40 दिव्यांग बच्चों तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के लगभग 100 बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है

कैंप में इस वर्ष 19 खेल एवं अन्य गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, स्विमिंग, योग, जुम्बा, कराटे, बॉक्सिंग, शतरंज, बास्केटबॉल, घुड़सवारी, रोलर स्केटिंग सहित कई अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं। पिछले वर्ष की सफल पहल को आगे बढ़ाते हुए, इस बार भी 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए रोल बॉल स्केटिंग को शामिल किया गया है।

इस वर्ष उत्साह को और बढ़ाने के लिए दुनिया के सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों में से एक पिकलबॉल को भी शामिल किया गया है, जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

वयस्कों के लिए विशेष कार्यक्रमों के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों के साथ-साथ सुव्यवस्थित फिटनेस एवं वजन प्रबंधन पहल भी शामिल की गई हैं। इसके अलावा, कैंप के दौरान अभिभावकों एवं संरक्षकों के लिए समय-समय पर मनोरंजक और सहभागिता आधारित गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

समर कैंप के दौरान सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर आधारित ‘नुक्कड़ नाटक’ अथवा स्ट्रीट प्ले का भी आयोजन किया जाएगा।

सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम से जुड़े सभी कोच एवं प्रशिक्षकों को पॉश तथा नैतिक आचरण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रतिभागियों को टाटा स्टील की इन-हाउस न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा खेल संबंधी पोषण एवं हाइड्रेशन पर जानकारीपूर्ण सत्रों का भी लाभ मिलेगा।

समर कैंप 2026 के माध्यम से टाटा स्टील खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समग्र विकास एवं सामुदायिक सहभागिता के लिए समावेशी मंच तैयार करने के अपने विजन को लगातार सशक्त बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!