Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिकलबॉल कोर्ट और स्पोर्ट्स हॉस्टल का उदघाटन किया

टाटा स्टील ने आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर्पित पिकलबॉल फैसिलिटी ‘पिकल रश’ और एक आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस पहल के माध्यम से शहर के खेल संबंधी बुनियादी संरचना को और मजबूत करने के साथ खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया

टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिकलबॉल कोर्ट और स्पोर्ट्स हॉस्टल का उदघाटन किया


जमशेदपुर- टाटा स्टील ने आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर्पित पिकलबॉल फैसिलिटी ‘पिकल रश’ और एक आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस पहल के माध्यम से शहर के खेल संबंधी बुनियादी संरचना को और मजबूत करने के साथ खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया।

इन सुविधाओं का उदघाटन डी बी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों, खेल जगत से जुड़े सदस्यों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में किया गया

नव स्थापित ‘पिकल रश’ के माध्यम से दुनिया के सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों में से एक पिकलबॉल को जमशेदपुर के खेल परिदृश्य में शामिल किया गया है। यह सुविधा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को मनोरंजन और प्रतिस्पर्धात्मक खेल के लिए पेशेवर स्तर का मंच प्रदान करेगी। इस सुविधा को “पे एंड प्ले” मॉडल के तहत शुरू किया गया है, ताकि सभी आयु वर्ग और विभिन्न कौशल स्तर के खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें।

कोर्ट बुकिंग के शुल्क इस प्रकार हैं:

• डे टाइम स्लॉट (सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक): प्रति कोर्ट ₹300 प्रति घंटा
• प्राइम टाइम स्लॉट (शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक): प्रति कोर्ट ₹400 प्रति घंटा

खिलाड़ी सहज डिजिटल बुकिंग प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन अपने स्लॉट आसानी से बुक कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट jrdsportscomplex.in पर जाएँ।

“पे एंड प्ले” बुकिंग सेक्शन में जाएँ।

पिकल रश का चयन करें, अपनी पसंद का स्लॉट चुनें और बुकिंग की पुष्टि करें।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्ट्स हॉस्टल को विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के लिए आरामदायक और अनुकूल आवासीय वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इन सुविधाओं के जुड़ने से शहर के खेल इकोसिस्टम को और मजबूती मिलने के साथ युवाओं में खेलों के प्रति भागीदारी और उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह पहल टाटा स्टील की विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने तथा जमीनी स्तर से लेकर प्रतिस्पर्धात्मक स्तर तक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लंबे समय से क्षेत्र के प्रमुख खेल केंद्र के रूप में खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं में सहयोग और सुविधाएँ प्रदान करता रहा है। ‘पिकल रश’ और स्पोर्ट्स हॉस्टल के उद्घाटन के साथ टाटा स्टील ने खेलों में भागीदारी, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल उत्कृष्टता को प्रेरित करने वाले मंच विकसित करने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!