टाटा स्टील कलर इंप्लाई यूनियन की नई टीम को प्रबंधन द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई

जमशेदपुर- आज टाटा स्टील कलर इंप्लाई यूनियन की नई टीम को प्रबंधन द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई तथा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यूनियन एवं प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बिजय खाँ, महासचिव संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हुसैन ओला कादरी एवं पवन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आदित्य राज, सहायक सचिव प्रवीण कुमार राय तथा यूनियन के पदाधिकारि प्रियंका कुमारी, संतोष साहू, देव कुमार मिड्या एवं कृष्ण कुमार यादव उपस्थित थे।
वहीं प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ नीना बहादुर, प्लांट हेड इंद्रनील बिस्वास, डीजीएम एच आर सह आईआर राजेश त्रिपाठी, डीजीएम फाइनेंस पीयूष कुमार, प्रोक्योरमेंट हेड दुतीमान हाज़रा, फाइनेंस हेड विनीता अग्रवाल एवं एच आर मैनेजर ऋचा पांडेय कार्यक्रम में मौजूद रहीं
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने बेहतर औद्योगिक संबंध, कर्मचारियों के हित एवं कंपनी की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की साथ ही लंबित वेज रिवीजन को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रबंधन से अनुरोध किया, ताकि कर्मचारियों को वेज रिवीजन का लाभ शीघ्र मिल सके।
इस दौरान प्लांट हेड इंद्रनील बिस्वास ने कंपनी के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को इसी प्रकार बनाए रखते हुए प्रोडक्शन एवं प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। इस पर यूनियन प्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कंपनी द्वारा निर्धारित सेफ्टी मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्शन और प्रोडक्टिविटी के नए लक्ष्यों को मिलकर हासिल किया जाएगा।




