Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा स्टील और जेएनएसी ने सिदगोड़ा पोबीर मैदान में रोकी सब्जी मंडी, 10 दिन से परेशान गरीब दुकानदारों को एमएलए पूर्णिमा साहू का आश्वासन

विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया आश्वासन मामला बढ़ने पर जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि आप लोग सिदगोड़ा पोबीर मैदान में ही अपनी दुकान लगाएं। आगे से कोई परेशान नहीं करेगा

टाटा स्टील और जेएनएसी ने सिदगोड़ा पोबीर मैदान में रोकी सब्जी मंडी, 10 दिन से परेशान गरीब दुकानदारों को एमएलए पूर्णिमा साहू का आश्वासन

जमशेदपुर- सिदगोड़ा पोबीर मैदान में सब्जी बेचने वाले गरीब दुकानदारों का 10 दिनों से बुरा हाल है। टाटा स्टील और जेएनएसी के अधिकारियों द्वारा सब्जी बाजार लगाने से रोके जाने के बाद 300 से अधिक परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

क्या है मामला
स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि सिदगोड़ा पोबीर मैदान में सालों से सब्जी मंडी लगती आ रही थी। लेकिन पिछले 10 दिनों से टाटा स्टील सिक्योरिटी और जेएनएसी की टीम उन्हें वहां दुकान नहीं लगाने दे रही है। दुकान लगाने पर सामान जब्त करने और जुर्माने की धमकी दी जा रही है।

एक विक्रेता ने कहा कि साहब हम गरीब लोग कहां जाएं? मैदान के अलावा कोई जगह भी नहीं जहां ग्राहक आते हों। 10 दिन से घर में चूल्हा नहीं जला

विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया आश्वासन
मामला बढ़ने पर जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि आप लोग सिदगोड़ा पोबीर मैदान में ही अपनी दुकान लगाएं। आगे से कोई परेशान नहीं करेगा

हालांकि विधायक ने दुकानदारों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि दुकान लगाने के बाद जगह को गंदा न करें। कचरा डस्टबिन में ही डालें। प्रशासन को शिकायत का मौका न दें

दुकानदारों में जगी उम्मीद
विधायक के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि दीदी ने हम गरीबों की सुनी। अब हम साफ-सफाई रखकर ही धंधा करेंगे उम्मीद है टाटा स्टील और जेएनएसी भी सहयोग करेंगे

पूजा कमेटी का अहम योगदान
यहां के दुर्गापूजा कमेटी का भी दुकानदारों ने आभार जताया है दुकानदारों का कहना है कि बिना पूजा कमेटी के सहयोग के मैदान में सब्जी मंडी लगाना संभव नहीं था। कमेटी ने शुरू से ही गरीब दुकानदारों का साथ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!