Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन

संस्था मालिकाना हक संघर्ष समिति के सदस्यों ने जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन को एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में समिति के सदस्यों का मुख्य माँग यह थीं कि टाटा लीज नवीकरण के मामले में भेजे गए प्रस्ताव को सार्वजनिक करना ताकि जनता जान सके कि उस प्रस्ताव में क्या-क्या बातें लिखी हुई है और उसके आधार पर जनता भी अपना सुझाव दे सके या विरोध जता सके

टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन

जमशेदपुर- संस्था मालिकाना हक संघर्ष समिति के सदस्यों ने जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन को एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में समिति के सदस्यों का मुख्य माँग यह थीं कि टाटा लीज नवीकरण के मामले में भेजे गए प्रस्ताव को सार्वजनिक करना ताकि जनता जान सके कि उस प्रस्ताव में क्या-क्या बातें लिखी हुई है और उसके आधार पर जनता भी अपना सुझाव दे सके या विरोध जता सके।
इस पर उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अभी सिर्फ ड्राफ्ट ही भेजा गया है जब कंप्लीट फाइनल मसौदा भेजा जाएगा तो अगर सार्वजनिक करने का प्रावधान रहेगा तो इसे सार्वजनिक किया जाएगा
वैसे फ़ाइनल मसौदा भेजने के उपरांत समिति के लोग कभी भी मिलकर वस्तु स्थिति को जान सकते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, अरुण कुमार सिंह, योगेश कुमार शर्मा, अवतार सिंह, अजय आशीष शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!