Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्वर्गीय जोगी मिश्रा की स्मृति में गौशाला चौक पर शोक सभा पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई हुए शामिल

प्रस्तावित नाम [नगर परिषद जोगी मिश्रा पार्क] करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करूंगी-- सुधा गुप्ता

स्वर्गीय जोगी मिश्रा की स्मृति में गौशाला चौक पर शोक सभा पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई हुए शामिल

प्रस्तावित नाम [नगर परिषद जोगी मिश्रा पार्क] करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करूंगी– सुधा गुप्ता

जमशेदपुर – वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ़ गुरुजी की स्मृति में गौशाला चौक जुगसलाई में जुगसलाई नगर परिषद रेंट पेयर्स कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया l
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू,मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता जुगसलाई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह सीनियर मीत प्रधान नरेंद्र पाल सिंह कार्यवाहक प्रधान सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र मिश्रा अखिलेश उपाध्याय रमाशंकर शर्मा गुरदीप सिंह प्रभारी पार्षद बंटी सिंह नेहा सिंह प्रभारी पार्षद मुन्ना सिंह राखी सिंह पार्षद सुरेंद्र कौर रेखी मोहम्मद अब्बास अंसारी पार्षद शिल्पा तापड़िया समाजसेवी धनुर्धर त्रिपाठी कॉलश्वर पांडे तार कंपनी यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट मनजीत सिंह मलतू नंदलाल साहू सुनील गुप्ता सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस विशेष मौके पर जुगसलाई के नागरिकों की ओर से जोगी मिश्रा की स्मृति में बनाया गया प्रशंसा एवं सम्मान पत्र जोगी मिश्रा की पत्नी मीरा मिश्रा पुत्र चाणक्य मिश्रा पुत्री कविश्री प्रीति प्रियंका बड़े दामाद पंकज कुमार झा को मानगो की मेयर सुधा गुप्ता मुरलीधर केडिया प्रदीप बालमुचू परविंदर सिंह हरदीप सिंह नरेंद्र पाल सिंह आनंद बिहारी दुबे के कर कमलों से भेंट किया गया शोक सभा में वक्ताओं ने जोगी मिश्रा द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया एवं जोगी मिश्रा द्वारा श्रमदान से बनाई गई नगर परिषद पार्क का नाम नगर परिषद जोगी मिश्र पार्क करने का प्रस्ताव रखा गया जिसका शोक सभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से उसका समर्थन किया
शोक सभा की अध्यक्षता सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया
शोक सभा में रेट पेयर्स कमेटी के मुख्य संरक्षक मुरलीधर केडिया संरक्षक गुरमुख सिंह मनमोहन जी जैनू सिंह रविंद्र सिंह हरदीप सिंह नरेंद्र पाल सिंह सलाहकार गुरुद्वारा के महासचिव कमलजीत सिंह मनोज साहू परशुराम सिंह पिंटू सिंह दिल्ली शर्मा सूरज वर्मा अमन सिंह स्वर्ण सिंह राजेंद्र सिंह अविनाश दुबे नितेश सिंह पवन सिंह नितेश जैन पुरुषोत्तम तिवारी रमाशंकर शर्मा शिव कुमार पिनटे दुबे विजय सिंह मनजीत सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे
शोक सभा में स्वर्गीय जोगी मिश्रा की धर्मपत्नी मीरा मिश्रा पुत्र चाणक्य मिश्रा बहु रश्मि कुमारी मिश्रा पुत्री कविश्री मनी श्री प्रीति प्रिया सोनल बड़े दामाद पंकज झा उत्पल महापात्रा उमाकांत त्रिपाठी अकक्ष त्यागी को जब स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तो उनकी पत्नी एवं परिवार के लोगों के साथ उपस्थित सभी लोग भी भावुक हो गए
शोक सभा का संचालन उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी एवं महासचिव अजय कुमार पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वर्गीय जोगी मिश्रा के बड़े दामाद पंकज झा ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!