Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मिले टाटा लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख से सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शन- मुकुल मिश्रा

सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के टाटा लीज एरिया में रहने वालों को पानी और बिजली कनेक्शन लेने में जबरदस्त असुविधा हो रही है। इसी असुविधा को दूर करने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा सोमवार को टाटा लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने प्रवीण कुमार को बताया कि लोग परेशान हैं। उनकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है

सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मिले टाटा लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख से

सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया
के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शन- मुकुल मिश्रा

जमशेदपुर- सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के टाटा लीज एरिया में रहने वालों को पानी और बिजली कनेक्शन लेने में जबरदस्त असुविधा हो रही है। इसी असुविधा को दूर करने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा सोमवार को टाटा लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने प्रवीण कुमार को बताया कि लोग परेशान हैं। उनकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है।

मुकुल मिश्रा ने उनसे कहा कि सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लोगों ने काफी संख्या में पानी और बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन दे रखा है। दुर्भाग्य है कि कंपनी प्रबंधन ने अब तक बिजली-पानी का कनेक्शन उन लोगों को नहीं दिया।
इस पर प्रवीण कुमार ने श्री मिश्र को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द इस पर विचार करके मामले को सुलझा लिया जाएगा
मुकुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर कंपनी दोहरा रवैया अपना रही है। कंपनी की सिक्योरिटी वाली गाड़ियां छोटे अतिक्रमणों को हटाने में तनिक भी विलंब नहीं करतीं लेकिन बड़े अतिक्रमण करने वालों को हाथ तक नहीं लगाती।
श्री मिश्र का आरोप था कि बड़े लोगों को छूट और छोटे लोगों को सजा देने के कारण ही अवैध अपार्टमेंटों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि वैसे निवासी, जो नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दे चुके हैं, उनके आवेदनों की जांच हो। यदि वह वैध हैं तो उन्हें अतिशीघ्र एनओसी दी जाए ताकि समय पर वह अपना आवास बना सकें। मुकुल मिश्र के साथ शीतल खुल्लर, विनोद सिंह, काजल चौधरी और अशोक सिंह प्रतिनिधि मंडल में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!