Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने फोन पर विधायक को वार्ता का निमंत्रण दिया था मुख्य मुद्दा ट्रेनों की लेटलतीफी का ही रहेगा

सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने फोन पर विधायक को वार्ता का निमंत्रण दिया था

मुख्य मुद्दा ट्रेनों की लेटलतीफी का ही रहेगा


जमशेदपुर- दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिल कर वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की है। सरयू राय और समिति ने यह तय किया है कि बुधवार को वह रेल यात्री संघर्ष समिति के प्रमुख साथियों के साथ रेल महाप्रबंधक से मिलेंगे। श्री जैन बुधवार को टाटानगर आ रहे हैं।
सरयू राय ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने उन्हें दोपहर में फोन किया और कहा कि महाप्रबंधक आपसे मिलना चाहते हैं। इस पर श्री राय ने उनसे कहा कि वह समिति के साथियों के साथ मिल कर शाम में तय करेंगे कि रेल महाप्रबंधक से मिलना है या नहीं। शाम में समिति के साथियों से बात करने के बाद यह तय हुआ कि रेल महाप्रबंधक से मिल कर बात की जाएगी।
सरयू राय ने बताया कि रेल यात्री संघर्ष समिति की एक ही मांग है-टाटानगर से ट्रेनें समय से खुलें और टाटानगर समय से पहुंचें। खास कर मेमू ट्रेनें और पैसेंजर ट्रेनें जिसमें कामकाजी लोग, विद्यार्थी, निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग, व्यापारी वर्ग, औद्योगिक कर्मचारी, रेलवे में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण ये सभी प्रभावित होते हैं। हम लोग इनकी कठिनाई महाप्रबंधक के सामने रखेंगे और यह भी कहेंगे कि मालगाड़ी का रैक चलाकर जितना लाभ रेलवे कमा रहा है, उससे ज्यादा नुकसान सामान्य पैसेंजर को ट्रेन की देरी के कारण उठाना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!