Uncategorized
सरायकेला को मिले नए एसडीपीओ, अभिनव भारद्वाज ने संभाला पदभार
नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस, रात में बढ़ेगी पुलिस गश्त अभिनव भारद्वाज ने गुरुवार को सरायकेला के नए एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और नशे के धंधे में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई होगी

सरायकेला को मिले नए एसडीपीओ, अभिनव भारद्वाज ने संभाला पदभार
अभिनव भारद्वाज ने गुरुवार को सरायकेला के नए एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और नशे के धंधे में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई होगी।
नए एसडीपीओ ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस विभाग को नई पेट्रोलिंग गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके जरिए अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार गश्त की जाएगी। खासकर रात के समय पुलिस की मौजूदगी और सख्ती बढ़ाई जाएगी ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार पूरी गंभीरता के साथ काम किया जाएगा और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना प्राथमिकता होगी। जनता से सहयोग की अपील करते हुए अभिनव भारद्वाज ने कहा कि अच्छे से रहिए, सामान्य माहौल बनाकर रखिए। पुलिस की मदद करिए, हम लोग आपकी मदद करेंगे।
नए एसडीपीओ के पदभार संभालने के बाद जिले में पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ने और अपराधियों व नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई होने की उम्मीद जताई जा रही है।



