सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उन्हें नमन किया

सरायकेला खरसावां गम्हरिया- सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे। देश के विकास, लोकतंत्र को मजबूत करने और औद्योगिक क्रांति की नींव रखने में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।*
*इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के दिखाए गए शांति, गुटनिरपेक्षता और एकजुटता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।*इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव राजू रजक, जेपीसीसी (JPCC) के जिला चेयरमैन सुमंत शर्मा, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, मनोज बर्णवाल औरइसके साथ ही कई अन्य स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।




