Uncategorized
समाजसेवी किशन का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ, जुगसलाई के सचिव एवं प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद भारद्वाज के बड़े भाई अधिवक्ता किशन भारद्वाज का शुक्रवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाज में शोक की लहर दौड़ गई। किशन भारद्वाज अपने मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे

समाजसेवी किशन का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
जमशेदपुर- श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ, जुगसलाई के सचिव एवं प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद भारद्वाज के बड़े भाई अधिवक्ता किशन भारद्वाज का शुक्रवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाज में शोक की लहर दौड़ गई। किशन भारद्वाज अपने मिलनसार और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 17 मई को सुबह 11.30 बजे उनके निवास स्थान पन्ना गुरुजी स्कूल के पास, बांच राम टेकरी रोड से शिव घाट, जुगसलाई के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।




