Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

समाज सेविका नीलोफर हुसैन बढ़ाये गए होल्डिंग टैक्स का विरोध करने सरदार शैलेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंची

नागरिक बढ़ाया गया होल्डिंग टैक्स जमा न करवाए - सरदार शैलेंद्र सिंह

समाज सेविका नीलोफर हुसैन बढ़ाये गए होल्डिंग टैक्स का विरोध करने सरदार शैलेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंची

नागरिक बढ़ाया गया होल्डिंग टैक्स जमा न करवाए – सरदार शैलेंद्र सिंह

जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र समेत संपूर्ण झारखंड में झारखंड सरकार द्वारा सभी नगर निगम, नगर परिषद नगर पालिका क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर अचानक मनमाने तरीके से 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिए जाने के विरोध में जुगसलाई नगर परिषद रेट पेयर्स कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहे जन आंदोलन को समर्थन देने के लिए समाज सेविका नीलोफर हुसैन अपने साथियों के साथ सरदार शैलेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय में पहुंची और आंदोलन को अपना समर्थन दिया एवं भविष्य में हर प्रकार का सहयोग देने की घोषणा की
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने नीलोफर हुसैन को अंग वस्त्र शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार भी प्रकट किया इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा सीजीपीसी के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह भाटिया महासचिव विजय कुमार पांडे समेत के अन्य लोग उपस्थित थे
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा की जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं सभी विधायकों से मिलकर बढ़ाये टैक्स का विरोध करेंगे और उन्होंने कहा की कोई भी नागरिक जुगसलाई नगर परिषद में बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करवाएं केवल पुराना होल्डिंग टैक्स अगर लेना चाहेंगे तो वह दे सकते हैं परंतु बढ़ाया हुआ टैक्स किसी कीमत पर नहीं दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!