Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सिद्धू कान्हु हाईस्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित डालसा सचिव पहुंचे , बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

नालसा एवं झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के सफल मार्गदर्शन में “90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान” के तहत मानगो स्थित सिद्धू कान्हु हाईस्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं विदेश सिन्हा चीफ LADCS एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव डिप्टी LADCS मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे

सिद्धू कान्हु हाईस्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित डालसा सचिव पहुंचे , बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के सफल मार्गदर्शन में “90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान” के तहत मानगो स्थित सिद्धू कान्हु हाईस्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं विदेश सिन्हा चीफ LADCS एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव डिप्टी LADCS मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), बाल विवाह, विधिक सेवा संस्थाएं, जनजातीय कानून, मादक पदार्थों के दुरुपयोग (Drug Abuse) तथा नालसा एवं झालसा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने एवं विधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!