Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्रमिक शक्ति और एकता पर जोर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है

उन्होंने इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को ‘मजदूरों का मसीहा’ कहा टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह के नेतृत्व में टाटा मोटर्स के 2700 अस्थायी श्रमिकों को स्थायी करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। राकेश्वर पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती यूनियनों की संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शक्ति के बिखराव से मजदूरों का नुकसान होता है

जमशेदपुर- आज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष एवं इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में मजदूर दिवस पर आयोजित रैली को सफल बनाने में सभी साथियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बहुत अच्छे ढंग से निर्वहन किया।


यह कार्यक्रम एकता, मेहनत और संगठन की शक्ति का प्रतीक बना रैली नुवाको ( लाफार्ज ) इंडिया लिमिटेड से शुरू होकर ऑटो क्लस्टर, आदित्यपुर सभा हाल तक पहुंची इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी यूनियन के महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने अपनी-अपनी तरफ से आयोजन किया झारखंड इंटक के प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में यह रैली बड़ी जोर शोर से प्रारंभ हुई


आज कि रैली की शुरुआत से समाप्ति तक एक भव्य आयोजन किया गया इस रैली में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने अपना पूरा सहयोग दिया आज की सभा में श्रमिक शक्ति और एकता पर जोर
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को ‘मजदूरों का मसीहा’ कहा टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह के नेतृत्व में टाटा मोटर्स के 2700 अस्थायी श्रमिकों को स्थायी करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।


राकेश्वर पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती यूनियनों की संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शक्ति के बिखराव से मजदूरों का नुकसान होता है अतः सभी संगठनों को एक बैनर तले आना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इंटक का मूल उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति के मजदूर को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि राजनीति कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं सहयोगियों ने तन-मन से भाग लेकर रैली को गरिमामय और सफल बनाया है।

सभी के सहयोग, अनुशासन और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया इस अवसर पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी, रबिन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, देविका सिंह, शशि भूषण प्रसाद, आर के सिंह, के पी तिवारी, राणा सिंह, विजय खां, इंदर अग्रवाल, सत्यम सिंह, सूरज भदानी, महेन्द्र मिश्रा, शिवलखन सिंह, परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिंह, संजीव श्रीवास्तव, श्रीकांत सिंह, अमित सरकार, संजय सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, अंजनी कुमार,बीरबल सिंह, संजय मुखी ,ददन सिंह, राणा सिंह, सुनील सिंह, उषा सिंह, शिखा चौधरी, जयंती देवी दिनेश उपाध्याय, डी एन पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!