Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जुगसलाई कुंवर सिंह चौक पर मीठे शरबत की शब्बील लगाई गई

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा कमेटियों से रोजाना शब्बील लगाने का अनुरोध किया गया

श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जुगसलाई कुंवर सिंह चौक पर मीठे शरबत की शब्बील लगाई गई

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा कमेटियों से रोजाना शब्बील लगाने का अनुरोध किया गया

जमशेदपुर – सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित जुगसलाई स्थित बाबू कुंवर सिंह चौक पर परमिंदर सिंह राजा द्वारा लोगों के सहयोग से मीठे शरबत की शब्बील लगाई गई एवं काला चना का प्रसाद बाटा गया इस मौके पर विशेष रूप से जुगसलाई क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे बड़े लाल दुबे सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह भाटिया एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे l इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी एवं उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने अपने-अपने संबोधन में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को याद किया और अपने हाथों से प्रसाद बाटा उन्हें नमन किया
सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने गुरु अर्जुन देव जी को नमन करते हुए जमशेदपुर की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सभी नौजवान सभाएं जमशेदपुर की विभिन्न संस्थाओं एवं समूह संगत से अनुरोध किया है कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए रोजाना अपने अपने क्षेत्र मे कहीं ना कहीं मीठे शरबत की शब्बील लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करें इस मौके पर परमिंदर सिंह राजा बड़े लाल दुबे तेजपाल सिंह सतपाल सिंह राजू सुखविंदर सिंह रवि शंकर तिवारी रवि पांडे मुकेश कुमार जनरल सिंह रोमी सिंह अजीत राय एवं कई गण्यमान्य लोगों का उल्लेखनीय सहयोग रहाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!