शहर मे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग –सौरभ विष्णु
शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई, चेन स्नैचिंग, लूट और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में जिस तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के बीच डर का वातावरण साफ देखा जा सकता है। जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि अपराधी अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि उनमें कानून का भय कम होता जा रहा है। लगातार हो रही घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं और यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और चिंताजनक हो सकती है

शहर मे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग –सौरभ विष्णु
जमशेदपुर- शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई, चेन स्नैचिंग, लूट और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में जिस तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के बीच डर का वातावरण साफ देखा जा सकता है।
जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि अपराधी अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि उनमें कानून का भय कम होता जा रहा है। लगातार हो रही घटनाएं शहर की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं और यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।
मई महीने में शहर के अलग-अलग इलाकों में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। 2 मई को कदमा उलियान में अनीता चौधरी से छिनतई की घटना हुई। 4 मई को बिष्टुपुर स्थित कीनन स्टेडियम के पास रिंकू ओझा चेन स्नैचिंग का शिकार हुईं। 11 मई को साकची बैंक के समीप एक महिला से स्नैचिंग की घटना सामने आई, जबकि 18 मई को रामलीला मैदान के पास छिनतई के बाद फायरिंग जैसी गंभीर वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इन घटनाओं के बाद आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि शहर में एक विशेष “स्पेशल टास्क फोर्स” का गठन किया जाए, जो छिनतई, स्नैचिंग, लूट और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष रूप से निगरानी रखे। मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपराधियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि लोगों का प्रशासन और कानून व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो सके।
सौरभ विष्णु ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस व्यवस्था, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से ही शहर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है तथा लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम किया जा सकता है।




