शहर की सांस्कृतिक संस्था DANFIT International द्वारा “रवीन्द्र–नज़रुल जयंती बैठक़ी” कार्यक्रम का सफल आयोजन रविवार को डैनफिट इंटरनेशनल स्टूडियो, कदमा में सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं विद्रोही कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गीत-संगीत, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई
जमशेदपुर- शहर की सांस्कृतिक संस्था DANFIT International द्वारा “रवीन्द्र–नज़रुल जयंती बैठक़ी” कार्यक्रम का सफल आयोजन रविवार को डैनफिट इंटरनेशनल स्टूडियो, कदमा में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं विद्रोही कवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गीत-संगीत, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कोलकाता से आमंत्रित अतिथि कलाकार देवलीना लाहिड़ी, अंशिका दास एवं धारित्री सिन्हा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। देवलीना लाहिड़ी ने “प्रथमा आदि शिव शक्ति प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं अंशिका दास ने रवीन्द्र एवं नज़रुल गीतों पर आधारित “मधु बसंत” की सुंदर प्रस्तुति दी।
इसके अतिरिक्त DANFIT International के विद्यार्थियों ने “मोर बीना ओठे…” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर डॉ. अलोकानंदा राय, डॉ. इंद्रनील भादुड़ी, किशोर मिश्रा एवं नीलिमा भौमिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे कला, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित एक सुंदर पहल बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बंगाल की समृद्ध साहित्यिक, सांगीतिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति प्रेमी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के क्यूरेटर कल्याण भौमिक एवं मिस्टू मुखर्जी ने सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में कला एवं संस्कृति के प्रति नई चेतना जागृत करते हैं।



