Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शास्त्रीनगर में पेयजलापूर्ति सुचारू बनाने के लिए कार्य शुरु अगले चार-पांच दिनों के लिए टैंकर तैनात

विधायक सरयू राय के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल यूआईएसीएल के चीफ मैनेजर से मिला

शास्त्रीनगर में पेयजलापूर्ति सुचारू बनाने के लिए कार्य शुरु
अगले चार-पांच दिनों के लिए टैंकर तैनात

विधायक सरयू राय के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल यूआईएसीएल के चीफ मैनेजर से मिला

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर यूआईएसीएल ने कदमा के शास्त्रीनगर, ब्लॉक नंबर 4 के रोड नंबर 3 में अगले चार-पांच दिनों के लिए पानी का एक टैंकर उपलब्ध कराया है। यहां के लोग विगत पांच दिनों से पेयजल की समस्या से प्रभावित थे। स्थानीय लोगों ने पेयजल समस्या से त्रस्त होकर श्री राय को फोन किया था, जिसके बाद श्री राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि को जरूरी निर्देश दिये।
श्री राय के निर्देशानुसार, मंगलवार को नीरज सिंह, भीम सिंह और अमरेंद्र मल्लिक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंगलवार को यूआईएसीएल के वाटर डिवीजन के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार से मिला और उन्हें लोगों की समस्या से अवगत कराया।

राजीव कुमार ने फौरन इस समस्या के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर भेजा। उन्होंने संबंधित अफसर को निर्देशित किया कि आज ही काम लगाएं और देखें कि पेयजलापूर्ति किन कारणों से बाधित हुई है।

उन्होंने निर्देश दिया कि स्लो प्रेशर के कारण अगर ऐसा हो रहा है तो तत्काल अलग से पानी का पाइप उस क्षेत्र में डलवाएं ताकि लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जब तक पानी की समस्या का समाधान न हो जाए, तब तक एक टैंकर हमेशा वहां उपलब्ध रहे ताकि लोगों को पानी की दिक्कत न हो। उन्होंने तत्काल टैंकर भिजवाया और पाइपलाइन का काम भी चालू करवा दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने उनका ध्यान कदमा के टैंक रोड, बंधु पथ तथा साईं कालोनी में विगत 15 दिन पहले नए पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत न करने की तरफ आकर्षित किया। राजीव कुमार ने तत्काल सड़क मरम्मत के आदेश दिये। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दो दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में केपी सिंह, डिपल बिस्वास, माधव सिंह, धानू सिंह, राहुल तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, रवींद्र राय, मुकेश सिंह, विनोद शर्मा, रॉबर्ट फ्रांसिस, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!