सफीगंज मोहल्ला में 4 इंची पाइपलाइन बिछाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूं — सरदार शैलेंद्र सिंह
सुबह- सुबह बिजली भी बंद नहीं होगी

सफीगंज मोहल्ला में 4 इंची पाइपलाइन बिछाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूं — सरदार शैलेंद्र सिंह

सुबह- सुबह बिजली भी बंद नहीं होगी

जमशेदपुर – सफीगंज मोहल्ला के 400 घरों में पानी नहीं मिलने के कारण अलग से 4 इंची पाइपलाइन लगाने की मांग को लेकर संघर्षरत नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने पार्षद नेहा सिंह बंटी सिंह पार्षद राखी सिंह मुन्ना सिंह समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय मनोज उपाध्याय छपरहिया मोहल्ले के गणमान्य नागरिक एवं सफीगंज मोहल्ला के सभी नागरिकों माता बहनों युवा साथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है और कहा कि लंबे संघर्ष के बाद 4 इंची पाइप लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है पाइपलाइन सफी गंज मोहल्ला में पहुंच चुकी है उन्होंने बताया कि बिछाई गई 4 इंच की पाइप लाइन में चार जगह पर 90 डिग्री का बैंड लगा दिए गए थे जिससे पानी का बहाव प्रेशर ठीक से नहीं होने की संभावना थी स्थानीय लोगों के अनुरोध पर ठेकेदार ने कोलकाता से 45 डिग्री के बैंड मंगवा कर लगवाने का कार्य किया है ताकि भविष्य में पानी का प्रेशर एकदम फ्री रहे उन्होंने कहा कि यह सब शफीगंज मोहल्ले के सभी नागरिक खासकर माताएं बहनों की सक्रिय भागीदारी रही है यह कार्य नागरिकों के लंबे संघर्ष एवं सहयोग से संभव हो पाया है खासकर उन लोगों का धन्यवाद है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों मे बाधा उत्पन्न होने के बावजूद लगातार 25 दिनों से पाइप स्थल पर खड़े होकर पाइप लाइन बिछाने में सहयोग किया है सरदार शैलेंद्र सिंह ने जिला उपायुक्त राजीव रंजन केंद्रीय शांति समिति के सदस्य पी एचडी अधीक्षण अभियंता सुमित कुमार जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान एवं बिजली विभाग के प्रति भी आभार प्रकट किया है और कहां है की इन 400 घरों को सुबह पानी उपलब्ध कराने के लिए 20 मिनट के लिए जो बिजली बंद होती थी इस पाइपलाइन से लोगों को पानी मिलते ही बिजली भी बंद नहीं होगी




