सेवा संस्था ने भीषण गर्मी को देखते हुए बिरसानगर संडे मार्केट में लगाया सेवा शिविर
जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट के पास रविवार को सेवा संस्था की ओर से सेवा शिविर लगाकर राहगीरों के बीच ठंडा मीठा शरबत और चना प्रसाद का वितरण किया गया. भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य आयोजित किया

सेवा संस्था ने भीषण गर्मी को देखते हुए बिरसानगर संडे मार्केट में लगाया सेवा शिविर


जमशेदपुर- जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट के पास रविवार को सेवा संस्था की ओर से सेवा शिविर लगाकर राहगीरों के बीच ठंडा मीठा शरबत और चना प्रसाद का वितरण किया गया. भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य आयोजित किया


कार्यक्रम के दौरान बाजार आने-जाने वाले लोगों, रिक्शा चालकों और राहगीरों ने शरबत और प्रसाद ग्रहण किया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की

इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुनील कुमार, अपूर्व प्रसाद, आरुष, अंशुमान सिंह, डोली कुमारी, हरि पांडे, नीलम पांडे, अरविंद कुमार, दिलीप साहू, विजय झा और बबलू चौबे उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने मिलकर लोगों को शरबत और चना प्रसाद वितरित किया. संस्था के सदस्यों ने कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके.




