Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सीएम के आदेश के बाद भी क्यों लटक गई मंईयां योजना की किस्त

ऐसे में उम्मीद है कि राज्य की लाभुक महिलाओं के खाते में 29 मई तक या उसके बाद एक साथ योजना की दो किस्त भेजी जाएगी. मंईयांओं के खाते में एक साथ अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी. एक साथ दो किस्तें मिलने से लाभकों के कई जरूरी काम पूरे हो सकेंगे. साथ ही मंईयां को एक साथ मिलने वाली दो किस्तों से बड़ी आर्थिक मदद भी मिलेगी

सीएम के आदेश के बाद भी क्यों लटक गई मंईयां योजना की किस्त

रांची- झारखंड में मंईयांओं की अप्रैल और मई महीने की राशि लंबित है. ऐसे में राज्य में मंईयां योजना की लाभुक महिलायें टकटकी लगाए बैठी हैं कि आखिर कब उनके खाते में योजना की किस्तों का भुगतान होगा. हालही में विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों में करीबन 8 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने भी एक कार्यक्रम में बड़ा घोषणा किया था, जहां उन्होंने यह कहा था की राज्य की लाभुक मंईयांओं को राशि का भुगतान होगा. ऐसे में इस बार राज्य की लाभुक मंईयां के खाते में एक साथ दो किस्त यानि की 5000 रुपये का भुगतान होना है.

मुख्यमंत्री ने खुले मंच से यह भी इशारा कर दिया है कि राज्य में भले ही कुछ लोग इस योजना का गलत फायदा उठा रहे हों पर जो लाभुक सचमुच इस योजना का लाभ पाने के योग्य हैं, उन्हें इस योजना की किस्त की राशि का भुगतान जल्द ही होगा. ऐसे में मौजूद समय में राज्य के सभी जिलों में सत्यापन का कार्य जारी है. सत्यापन की प्रक्रिया के कारण शायद योजना की किस्त भेजने में देरी हो रही है
बताते चलें कि 11 मई से 18 मई तक सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसके बाद 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से मिली जानकारी का संकलन किया गया. इसके बाद अयोग्य पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएंगे. साथ ही बाद में 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी.

ऐसे में उम्मीद है कि राज्य की लाभुक महिलाओं के खाते में 29 मई तक या उसके बाद एक साथ योजना की दो किस्त भेजी जाएगी. मंईयांओं के खाते में एक साथ अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी. एक साथ दो किस्तें मिलने से लाभकों के कई जरूरी काम पूरे हो सकेंगे. साथ ही मंईयां को एक साथ मिलने वाली दो किस्तों से बड़ी आर्थिक मदद भी मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!