Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सौरभ विष्णु ने उपायुक्त राजीव रंजन से एमजीएम अस्पताल पर पैनी नजर रखने और औचक निरीक्षण की मांग की

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने गहरी चिंता जताई है। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिसका सीधा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा है। एमजीएम अस्पताल की चार एंबुलेंस खराब पड़ी हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज और रेफर की सुविधा नहीं मिल पा रही है

सौरभ विष्णु ने उपायुक्त राजीव रंजन से एमजीएम अस्पताल पर पैनी नजर रखने और औचक निरीक्षण की मांग की

जमशेदपुर- जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने गहरी चिंता जताई है। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिसका सीधा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा है। एमजीएम अस्पताल की चार एंबुलेंस खराब पड़ी हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज और रेफर की सुविधा नहीं मिल पा रही है मजबूरी में मरीजों और उनके परिजनों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं भीषण गर्मी में अस्पताल का सेंट्रल एसी सिस्टम ठप पड़ जाने से वार्डों में भर्ती मरीजों की हालत और खराब हो रही है। कई जगह मरीजों के परिजन हाथ पंखा झलकर राहत देने को मजबूर हैं। बर्न विक्टिम और कई क्रिटिकल मरीजों के लिए बिना वातानुकूल परिसर में रहना काफ़ी खतरे भरा है। ऐसे संवेदनशील मामलो में एमजीएम मेडिकल हॉस्पिटल का रवैया हमेशा से काफ़ी ढीला रहता है।

अस्पताल में पानी की समस्या भी लगातार बनी रहती है। कई मरीजों और उनके परिजनों ने शिकायत की है कि कई बार पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं होता, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई विभागों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे इलाज प्रभावित हो रहा है। लॉन्ड्री व्यवस्था प्रभावित होने से भी अस्पताल की स्थिति बदहाल नजर आ रही है।

सौरभ ने बताया की इससे पहले उन्होंने पूर्व उपायुक्त करण सत्यार्थी से कई बार मिलकर एमजीएम अस्पताल की विभिन्न कमियों और अव्यवस्थाओं की जानकारी दी थी। उस समय उपायुक्त द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाने से कई व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिला था। पिछले साल अस्पताल की छत गिरने की घटना में चार लोग मारे गए थे। इस मुद्दे पर अस्पताल प्रबंधन के ढिलाई के खिलाफ़ उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया था। अगर अस्पताल प्रबंधन पर उपयुक्त ने उचित दबाओ बनाकर नहीं रखा तो बहुत जल्द ही व्यस्था बाद से बदत्तर हो जाएगी।

उन्होंने वर्तमान उपायुक्त राजीव रंजन से मांग की है कि एमजीएम अस्पताल पर पैनी नजर रखी जाए तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!