Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में प्रथम रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-8, भोलाडीह में प्रथम रक्तदान शिविर का सफल आयोजन ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया. शिविर का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स एवं ब्रह्मानंद नारायणा की संयुक्त टीम द्वारा किया गया. इस रक्तदान शिविर में कुल 214 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में प्रथम रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-8, भोलाडीह में प्रथम रक्तदान शिविर का सफल आयोजन ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया. शिविर का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स एवं ब्रह्मानंद नारायणा की संयुक्त टीम द्वारा किया गया. इस रक्तदान शिविर में कुल 214 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई. रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रही है. रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य अपने कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आपात स्थिति में 24×7 रक्त उपलब्धता सुनिश्चित कराना हैं. इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख नीरज सिन्हा, सेफ्टी हेड नवीण सिन्हा, डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा, दिनेश प्रसाद, आदित्य प्रकाश, विकास साहू, प्रदीप बिस्वास, श्रवण कुमार, आकाश मंडल, निकिता महतो, उदयनाथ महतो, विद्याधर महतो, रजनीकांत कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता सहित कंपनी के सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा. वहीं, ब्रह्मानंद नारायणा की ओर से गीता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!