राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैनऔर वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष का कार्यकाल पूरा किया
विभिन्न जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो ने श्री शुक्ल को शानदार कार्यकाल पूरा करने पर किया अभिनंदन और दी बधाई

राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैनऔर वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष का कार्यकाल पूरा किया

विभिन्न जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो ने श्री शुक्ल को शानदार कार्यकाल पूरा करने पर किया अभिनंदन और दी बधाई

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा किया है जिस पर राज्य के सभी जिला और अनुमंडल से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्री शुक्ल को बधाई दिया है और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने के लिए आभार जताया है l विभिन्न एसोसिएशन ने श्री शुक्ल को झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव बताते हुए उनका अभिनंदन किया है
श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के संक्षिप्त कार्यवाहक चेयरमैन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए वही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के अपने दो दो निर्वाचित कार्यकाल में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को लगातार मूर्त रूप दिलाया lश्रीशुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की पेंशन योजना के चेयरमैन के रूप में राज्य में अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना को मूर्त रूप दिया lजो सफल रहा है और आजअधिवक्ताओं को पेंशन योजना का लाभ उनको और उनके परिजनों को मिल रहा है
घाटशिला सहित अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेट कर 14 बर्ष का झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में पूरा करने पर बधाई दिया और उनके अधिवक्ता हित में पिछले 3 दशक से किए गए कल्याणकारी कार्यो की सराहना भी किया है
घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने राज्य के अधिवक्ताओं के सुख -दुःख में हमेशा उनके साथ रहकर मदद किया है
श्री शुक्ल का 14 बर्ष के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यकाल शानदार और सफल ढंग से पूरा होने पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री रमाकांत शर्मा, बार काउंसिलऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह,झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो ,परमेश्वर मंडल,मृत्युंजय श्रीवास्तव,अब्दुल कलाम रशीदी,बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री प्रेम कुमार ओझा सहित अन्य सदस्यों ने श्री शुक्ल को बधाई दिया है और उनके कार्यकुशलता की प्रशंसा की है l
वही चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,उपाध्यक्ष परवेज कैसर,सराय सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केदार अग्रवाल,चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अशोक झा,देबाशीष कुंडू,जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संजीव रंजन वरियार,विनीता सिंह सहित अधिवक्ता श्री एस एन तिवारी,टी.एनओझा,अक्षय झा ,विनोद मिश्र, रबीन्द्र कुमार ,अमित कुमार, ,बसंत कुमार मिश्र,सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को बधाई दी और उनके कार्यकुशलता की सराहना भी किया है l
झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहूंगा- राजेश शुक्ल
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि उन्होंने सदैव अधिवक्ताओं के हित को सर्वोपरी मानकर उनके कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य किया है और आगे भी वे और मजबूती से कार्य करते रहेंगे
श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि इसमें उन्हें सफलता मिलेंगी l झारखंड देश का पहला राज्य है जहां सबसे अधिक अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलती हैऔर इसे और प्रभावी ढंग से आगे भी लागू कराने का कार्य करेंगे



